जेंडर लेंस के आधार पर चौथी से आठवीं की पुस्तकों की समीक्षा हेतु तीन दिवसीय वर्कशॉप सफलतापूर्वक हुई संपन्न !

एससीईआरटी डायरेक्टर पंजाब सरकार के दिशा-निर्देश तहत BREAK THROUGH TEAM के नेतृत्व में जेंडर लेंस के आधार पर पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की सामाजिक ,अंग्रेजी, पंजाबी एवं हिन्दी की कक्षा चौथी से लेकर आठवीं तक की पुस्तकों की समीक्षा संबंधी वर्कशॉप का आयोजन होटल पार्क व्यू चंडीगढ़ में किया गया। वर्कशॉप में असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ.शंकर चौधरी द्वारा विशेष रूप से निरीक्षण करके पुस्तकों पर जेंडर लेंस के आधार पर करवाये जा रहे निरीक्षण एवं विश्लेषण कार्य का जायजा लेने के साथ चर्चा-परिचर्चा को सुना और अपने बहुमूल्य विचार भी साझा किये।Break Through Team से मैडम निशा, अनुपमा,विपाशा एवं स.अरविंद सिंह द्वारा जेंडर लेंस की पुस्तकों में उपयोगिता एवं महत्व पर वर्कशॉप के तीन दिवसीय कार्य योजना के दौरान समय-समय पर उपस्थित विषय माहिर बीआरसी अपर प्राइमरी एवं प्राइमरी के साथ परिचर्चा की और जेंडर लेंस की पुस्तकों के नज़रिए अनुसार धारणा को स्पष्ट किया।इन तीन दिनों 18मार्च से 20मार्च की कार्यशाला में सभी विषय माहिरों द्वारा सामूहिक एवं वैयक्तिक विचार चर्चा करके चौथी से आठवीं तक की पुस्तकों का जेंडर लेंस की प्रमुखता को केंद्र में रखकर लिखित कार्यरूप में अपने निरीक्षण को Break Through Team को सबमिट करवाया।यहाँ वर्णनीय है कि चार विषयों के विषय माहिरों द्वारा अपने विषय पर जहाँ चर्चा की, वहीं अन्य विषयों को भी ध्यान पूर्वक सुना और अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया रखकर इस वर्कशॉप को सफल किया। एससीईआरटी द्वारा इस रिहायशी वर्कशॉप में उपस्थित विषय माहिर बीआरसी के रहन-सहन ,खान-पान
की बेहतरीन व्यवस्था की गई थी। असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ.शंकर चौधरी एवं Break Through Team के द्वारा सभी प्रतिभागियों के साथ यादगार तस्वीर भी खिंचवाई गई।
रिपोर्ट
डॉ पूर्णिमा (हिंदी)
बीआरसी मजीठा-1, अमृतसर

Comments
Post a Comment