Posts

Showing posts from April, 2026

आदर्श कक्षा

Image
  आदर्श कक्षा (कविता) पोस्ट संख्या -80 बच्चों के सपनों की आदर्श कक्षा । ऐसी कक्षा में छात्रों को मिले सुरक्षा ।। डर का तनिक भी नाम ना हो । सम्मान मिले ,अपमान ना हो ।। श्वेत रंग से सजी हो चहुं दीवारें । दरो-दीवार से आसमाँ को निहारें।। बुल्ली, जुल्म ना हो कोई घबराहट । कक्षा प्रवेश से खिले मुस्कुराहट।। श्यामपट्ट, चाक, डस्टर हों साथी । मिलवर्तन से सब रहें सहपाठी।। समय, सफाई और अनुशासन । मन की बात कह सकें संभाषण ।। आस-विश्वास की लौ जगी हो । मन-मस्तिष्क की आँख खुली हो ।। बच्चे शिक्षक की आँख के तारे । तीक्ष्ण दृष्टि से बदल जायें नज़ारे ।। मृदुल वाणी का जहाँ जय घोष हो। हंसी ठहाकों संग ज्ञान सदोष हो।। "पूर्णिमा" हर तरफ फूल हों बिखरे । आत्मिक ज्ञान से जीवन संवरे।। डॉ.पूर्णिमा (Dr.Purnima Rai) ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर , अमृतसर  अकादमिक सहायता समूह, पंजाब।