पोस्ट संख्या- 29 पायल मेरी करे पुकार।।

 गज़ल- 29 पोस्ट संख्या- 29



पायल मेरी करे पुकार।।

जी भर कर लो हमको प्यार।

धड़कन दिल की लेते थाम,

ठुमक-ठुमक जब चलती नार।।

पायल से सजते हैं पाँव,

चाँदी की पहनाओ यार।।

बहू का जब हो गृह प्रवेश,

तब पायल का हो उपहार।।

पायल में घुँघरु हैं तीन,

सुखद पलों का हो अभिसार।।

है डिजाइनर पायल आज

बढ़े "पूर्णिमा"पाँव शृंगार।।


डॉ.पूर्णिमा राय

Comments

Popular posts from this blog

जेंडर लेंस के आधार पर चौथी से आठवीं की पुस्तकों की समीक्षा हेतु तीन दिवसीय वर्कशॉप सफलतापूर्वक हुई संपन्न !

पर्यावरण बनाम मानव जीवन

ए खुदा ,रुक जा ज़रा!