आँखों ने ख्वाब सजाया है

 पोस्ट संख्या -53



बहारों ने फूल बिछाया है

आँखों ने ख्वाब सजाया है

नर्म बिछी फूलों की चादर

धरती को सीस झुकाया है

कण-कण बिखरा दर्द समेटा

कुदरत ने प्रेम सिखाया है

फूल कली बिन अपूर्ण आंगन

मानव मन को समझाया है

रिश्तों को न तोलो धन से

धन ने दोस्त छुड़वाया है।

फूल न तोड़ें, खुशबू बाँटे

"पूर्णिमा"जग को बताया है।

डॉ.पूर्णिमा राय, पंजाब 





Comments

Popular posts from this blog

ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿਖੇ ਸਿੱਖਿਆ ਦਾ ਮਹਾਂ ਜਸ਼ਨ ---ਮੇਗਾ ਪੀਟੀਐਮ ਦਾ ਹੋਇਆ ਆਯੋਜਨ!

जेंडर लेंस के आधार पर चौथी से आठवीं की पुस्तकों की समीक्षा हेतु तीन दिवसीय वर्कशॉप सफलतापूर्वक हुई संपन्न !

मेरी तन्हाई --खालीपन (भाग-1)