विकसित भारत बिल्डाथॉन2025
विकसित भारत बिल्डाथॉन2025
पोस्ट संख्या-74
स्वदेशी को अपनाना है।
विदेशी को भगाना है।।
आत्मनिर्भर बनकर ही,
नवाचार दिखाना है।।
शिक्षा एवं साक्षर विभाग ,
शिक्षा मंत्रालय,नीति आयोग।
अटल इनोवेशन मिशन से,
नव होगा चिन्तन मनन।।
सर्वप्रथम जागरूक करें,
सामूहिक शिक्षक वर्ग को।
रजिस्ट्रेशन करके स्कूल की,
निभायें शिक्षक कर्म को।।
तीन से पाँच छात्रों की,
बनाकर टीम कुशल।
विकसित भारत निर्माण को
मिलकर करें सफल ।।
वोकल फॉर लोकल,
आत्मनिर्भर भारत।
स्वदेशी, समृद्ध भारत,
चार मुख्य हैं थीम।।
एक थीम चुनो या चारों ही,
निर्भर करता शिक्षक-छात्र पर।
एक टीम बनाओ या अधिक,
निर्भर है आपके प्रयास पर ।।
समस्या ढूँढें,समाधान करें
दिखाकर अपना हुनर।
वीडियो यां प्रोटोटाइप अपलोड करें
तीन से पाँच मिनट की फिर।।
ज़िला राज्य नेशनल स्तर पर
छात्र आगे बढ़ेंगे।
हम हैं निवासी भारत के
"पूर्णिमा"योगदान डाल दें।।
डॉ.पूर्णिमा राय, पंजाब
7/10/25

Comments
Post a Comment