मेरी तन्हाई--ऊर्जा (भाग-20)डॉ.पूर्णिमा राय, पंजाब
मेरी तन्हाई--ऊर्जा (भाग-20)
डॉ.पूर्णिमा राय, पंजाब
आजकल सुबह-शाम हर वक्त कुदरत की तरफ ही ध्यान जाता है ।कुदरत के स्रोत पानी, हवा, धूप ,मिट्टी, पेड़-पौधे उनकी तरफ ही मन लगा रहता है। कभी पानी व्यर्थ नहीं करना है, कभी प्लास्टिक के प्रयोग से खुद को एवं औरों को भी बचाना है ।प्लास्टिक की बोतल इधर-उधर नहीं फेंकनी है। कभी ध्यान आता है कि कोई बेकार चीज का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है? बस इन्हीं छोटे-छोटे चीजों की तरफ ध्यान आकर्षित होता रहता है ।कभी पौधों को देखती रहती हूँ।कभी पौधों की कटिंग लगाकर नए पौधे उगा रही हूँ ताकि ताज़ी हवा मिल सके ।आजकल आबो-हवा बहुत खराब हो चुकी है ।ऑक्सीजन की कमी हो रही है तो हमें अपने आसपास इनडोर ,आउटडोर प्लांट लगाते रहना चाहिए। मैंने आज ही टर्टल वाइन और पर्पल हार्ट प्लांट को दोबारा से एक और नया प्लांट बनाया है। पहले भी इन पौधों को मैं पानी में उगा चुकी हूँ। अब मैं आज छोटी-छोटी पानी की बोतल में इनको लगाया है और मुझे उम्मीद है कि जिस ऊर्जा के साथ आप कुछ नया कार्य करते हैं तो वह ऊर्जा हमें दूसरों में भी ट्रांसफर करनी चाहिए। दूसरों को भी हमें इसके बारे में जानकारी देनी चाहिए। छोटी-छोटी बातें हैं पर इनक़ एक दूसरे को बताना ,साझा करना मुझे अच्छा लगता है। आज मैं आपके साथ टर्टल वाइन प्लांट और पर्पल हार्ट प्लांट को पानी में कैसे उगाते हैं और उनकी कैसे देखभाल की जाती है,का जिक्र कर रही हूँ।
टर्टल वाइन पौधे को वैज्ञानिक रूप से Callisia repens के नाम से जाना जाता है। यह एक रेंगने वाला रसीला (succulent) पौधा है जो लटकने वाली टोकरियों या बोतलों में बहुत खूबसूरत लगता है।
यह पौधा यह एक प्राकृतिक एयर प्यूरीफायर है जो हवा को साफ करने में मदद करता है। इसकी घनी पत्तियां प्रदूषकों को सोखने की उच्च क्षमता रखती हैं। यह बहुत तेजी से बढ़ने वाला पौधा है जो घर की बालकनी, लिविंग रूम या बाथरूम में लटकाने के लिए एक आदर्श सजावटी विकल्प है। इसे उगाना और संभालना बहुत आसान है, इसलिए यह शुरुआती बागवानों के लिए भी अच्छा है। इसे प्लास्टिक की बोतलों में पानी के साथ आसानी से उगाया जा सकता है। आप इसे बस इसकी एक छोटी सी कटिंग से दोबारा उगा सकते हैं। यह पौधा उज्ज्वल लेकिन अप्रत्यक्ष सूर्य के प्रकाश (indirect light) में सबसे अच्छा फलता-फूलता है
यह पर्पल हार्ट का पौधा (Tradescantia pallida) है, जिसे पानी में उगाया जा सकता है। यह बहुत ही सख्त और तेजी से बढ़ने वाला पौधा है, जो अपनी गहरे बैंगनी रंग की पत्तियों और छोटे गुलाबी फूलों के लिए जाना जाता है।

इसे ऐसी जगह रखें ,जहाँ अच्छी और तेज रोशनी आती हो। कम रोशनी मिलने पर इसका बैंगनी रंग फीका पड़कर हरा होने लगता है।इसको लगाने के लिये तने की कम से कम एक गाँठ जिसे नोड कहते हैं, - जहाँ से पत्तियाँ निकलती हैं, पानी के अंदर होनी चाहिए, क्योंकि जड़ें वहीं से निकलती हैं। हर 5 से 7 दिनों में बोतल का पानी बदलते रहें ताकि पौधे को ताजी ऑक्सीजन मिलती रहे और तना सड़े नहीं।
दोस्तो !मेरी एक गंदी आदत है कि मैं वही कार्य दूसरों को करने के लिए कहती हूँ जो मैं पहले खुद करके देखती हूँ। सुनी-सुनाई बातों पर मैं यकीन नहीं करती और यह दोनों प्लांट ही हवा को शुद्ध करने का कार्य करते हैं और सुंदर सजावट भी हो जाती है।इसमें अधिक वक्त भी नहीं लगता है और अधिक धन भी खर्च नहीं होता है। आपका वक्त भी अच्छे से व्यतीत हो जाता है अन्यथा कहते हैं -खाली मन शैतान का ही घर होता है। क्रमशः

Comments
Post a Comment